Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 17:25 IST

पीट-पीटकर चमड़ी उधेड़ दी...चोरी के आरोप में लखनऊ पुलिस ने महिला को दी थर्ड डिग्री टॉचर्र; FIR

एक बार फिर से पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक महिला की बेल्ट और पट्टे से इस कदर पिटाई की कि उसका पूरा शरीर नील पड़ गया और स्किन तक निकलने लगी।

Reported by: Sadhna Mishra
Up News
यूपी पुलिस ने महिला को दिया थर्ड डिग्री | Image:Freepik
Advertisement

Lucknow News: पुलिस अक्सर आरोपियों को थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर उनसे उनके गुनाह कबूल करवाती है, लेकिन कभी-कभी पुलिस बर्बरता की सारी हदें पार कर देती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां के एक थाने में एक महिला को महज चोरी के शक में थर्ड डिग्री दिया गया है। उसे बेल्ट और पट्टे से चमड़ी उधड़ने तक पीटा गया। हालांकि इसके बाद पीड़िता ने इसकी FIR दर्ज करवाई।

महिला के साथ पुलिस वालों की इस बर्बरता का पूरा मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की दारुलशफा पुलिस चौकी का है। जहां एक महिला को चोरी के आरोप में लाया गया था और पुलिस वालों ने उसे थर्ड डिग्री दी।

Advertisement

चमड़ी उधड़ने तक महिला की पुलिस वालों ने की पिटाई

दरअसल, महिला के खिलाफ उसके मकान मालिक ने 5 लाख रुपए के जेवर की चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला को पुछताछ के लिए थाने बुलाया था। जहां महिला दरोगा और सिपाहियों ने उससे पूछताछ के नाम पर बड़ी ही बेरहमी से पीटा। जानकारी के मुताबिक महिला को तब तक पीटा गया जब तक उसकी चमड़ी उधड़ नहीं गई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Advertisement

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

जब महिला का मामला कोर्ट में पहुंचा तब जाकर जज के आदेश पर PGI कोतवाली में दारुलशफा चौकी प्रभारी समेत चार सिफाहियों और प्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर PGI थाने में IPC की धारा 323, 504, 506, 342 और 384 के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़िता के मुताबिक 15 दिसंबर 2023 को दारुलशफा चौकी इंचार्ज पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां दरोगा ने तीन महिला सिपाही के साथ बेल्ट और पट्टे से पीटा। बुरी तरह से घायल हो जाने पर पति को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। हालांकि अब पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… प्राइवेट पार्ट छूआ, पीछा किया...दिल्‍ली मेट्रो में 16 साल के लड़के संग हुआ कुछ ऐसा; रूह कांप उठेगी

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 17:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo