BIG BREAKING: आगरा के जूता कारोबारी पर IT का छापा, 40 करोड़ से अधिक कैश मिला; मशीनों से हो रही गिनती

Agra IT Raid : इनकम टैक्स की टीम ने यह कार्रवाई आगरा में एक जूता कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर की है। खबर के मुताबिक 40 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Republic Breaking News
इस वक्त की बड़ी खबर | Image: Republic

Agra IT Raid : आगरा में आयकर विभाग की टीम ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर नोटों का अंबार बरामद किया है। मौके से बरामद कैश की गिनती के लिए इनकम टैक्स की टीम को मशीनों की मदद लेनी पड़ी है। खबर के मुताबिक 40 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हुआ है, जबकी नोटों की गिनती जारी है।

Advertisement

इनकम टैक्स की टीम ने यह कार्रवाई आगरा में जूता कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर की है। कारोबारी का नाम रामनाथ डंग बताया जा रहा है। रामनाथ डंग के आवास और ठिकानों से नोटों की बरामदगी हुई है। इस छापेमारी की कार्रवाई में इनकम टैक्स की कई टीमें शामिल हैं। IT टीमों ने बीके शूज और मंशु फुटवियर के ठिकानों पर जयपुर हाउस, सुभाष पार्क और सिकंदरा में छापेमारी की है।
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड