अखिलेश यादव की विधायक महाराजी प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, सुबह से आवास पर चल रही है ED की छापेमारी

ED Raid : ED की छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी और विधायक महाराजी प्रजापति की तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

ED Raid On Gayatri Parajapati : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सुबह से ED की कार्रवाई जारी है। ED की छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी और विधायक महाराजी प्रजापति की तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अमेठी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ED सुबह से महाराजी प्रजापति के आवास पर छापेमारी कर रही है। खबरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर लो होने के कारण विधायक बेहोश हो गई थीं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। ED ने उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की FIR के आधार पर 2021 में धनशोधन (Money laundering) का मामला दर्ज किया था। इस FIR में प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप है। 

पहले भी हुई थी कार्रवाई

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिलहाल जेल में बंद हैं। केंद्रीय एजेंसी ने जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मुंबई में स्थित चार फ्लैट और लखनऊ में स्थित कई भूखंड कुर्क किए थे। ईडी ने तलाशी के बाद यह कार्रवाई की थी।

प्रजापति के खिलाफ क्या है आरोप

ईडी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग काल्पनिक और दिखावटी लेनदेन के माध्यम से अवैध धन को सफेद किया और कई संपत्तियां अर्जित कीं। एजेंसी ने कहा था कि प्रजापति ने अवैध रूप से हासिल नकदी को जमा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का भी उपयोग किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'मैं नाराज नहीं हूं, लेकिन हमें भी...' संजय निषाद ने रिपब्लिक को बताया क्या है BJP से उनकी अपनी मांग

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड