Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 13:40 IST

500 साल का इंतजार...अयोध्या में विराजमान हुए रामलला तो राममय हुआ देश, PM मोदी ने ऐसे मनाया जश्न

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। असम में मौजूद पीएम मोदी ने खास अंदाज में मनाया जश्न।

Reported by: Ritesh Kumar
ram lalla surya tilak in ayodhya pm modi
अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक | Image:republic/bjp
Advertisement

Ram Lalla Surya Tilak in Ayodhya: रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद अयोध्या एक बार फिर जगमगा उठी है। 17 अप्रैल को पूरे देश में रामनवमी का महाउत्सव मनाया जा रहा है। इस पावन मौके पर अयोध्या में विराजमान हुए भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य देव की किरणें जैसे ही राम लला के मस्तक पर पड़ी पूरा भारत मंत्रमुग्ध हो गया।

इस बीच असम में चुनावी रैली कर रहे पीएम मोदी ने विशेष अवसर पर जनता से कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। अभी कुछ मिनटों के बाद प्रभु राम का सूर्य तिलक करके, उनका जन्मोत्सव अयोध्या की पवित्र नगरी में, राम मंदिर में मनाया जाएगा।

Advertisement

अयोध्या में राम लला का सूर्य तिलक

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए अयोध्या मंदिर में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी थी। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रूड़की के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, नियोजित तिलक का आकार 58 मिमी है। उन्होंने कहा, माथे के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट थी, जिसमें पूर्ण रोशनी दो मिनट थी।

Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद राम जन्मभूमि दूसरी बार भव्य उत्सव का गवाह बन रही है। राम मंदिर में 56 प्रकार के भोग, प्रसाद और पंजीरी के साथ रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है।

क्या बोले पीएम मोदी?

असम में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या और पूरे देश में भगवान श्री राम के जन्म उत्सव का अभियान चल रहा है। हम भी इस समारोह में शामिल होना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम का सूर्य तिलक हो रहा है। आप लोग भी अपने मोबाईल का फ्लैश लाइट ऑन कीजिए और भगवान राम को प्रणाम कीजिए। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों के साथ मिलकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: भगवान राम के जन्‍मदिन पर अयोध्या पहुंचे 'सूर्य देव', तिलक लगाकर दिया आर्शीवाद; देखें अद्भुत झलक


 

 

 

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 13:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo