Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 21:36 IST

भारत में अब दो तरह के हिंदू हैं- नागपुरिया हिंदू और भारतीय हिंदू : राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश के हिंदुओं को दो श्रेणियों ‘नागपुरिया और भारतीय हिंदू’ में विभाजित कर दिया है।

Rakesh Tikait
राकेश टिकैत | Image:ANI
Advertisement

किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश के हिंदुओं को दो श्रेणियों ‘नागपुरिया और भारतीय हिंदू’ में विभाजित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीयों के लिए आस्था का विषय हैं और उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए नहीं होना चाहिए।

टिकैत ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गांवों में मंदिरों पर कब्जा कर लेगी। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘राम हमारे लिए आस्था का विषय हैं। राम हमारे हृदय में बसे हैं। गांवों के लोगों से ज्यादा राम का नाम कोई नहीं लेता। वे एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए अब भी ‘राम-राम’ कहते हैं, न कि नमस्ते या प्रणाम कहते हैं।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘वे राम को राजनीति से क्यों जोड़ रहे हैं? भाजपा का समर्थन नहीं करने वाले हिंदू क्या राम मंदिर नहीं जा सकते। वे जा सकते हैं।’’ टिकैत ने कहा कि देश में अब दो तरह के हिंदू हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को यह सोचना चाहिए कि वे नागपुरिया हिंदू हैं या भारतीय हिंदू। क्या हिंदू होने का प्रमाणपत्र नागपुर से मिलेगा।’’

आरएसएस का मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में है। किसान आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा रहे जाट नेता ने अफसोस जताया कि कुछ किसान भी ‘‘नागपुरिया हिंदू’’ बन रहे हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि राम मंदिर चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जाति से जुड़े मुद्दे इस चुनाव में बड़े मुद्दे हैं। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि लोग जातिगत आधार पर गोलबंद हो रहे हैं। इस बार धर्म काम नहीं कर रहा है।’’

Advertisement

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 सीट अपने बूते और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीट मिलने के पार्टी के दावे पर चुटकी लेते हुए टिकैत ने कहा कि वह 365 सीट जीतने के लिए ‘एक दिन, एक सीट’ का नया नारा दे सकती है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘यदि वे 400 से अधिक सीट जीतने को आश्वस्त हैं तो चुनाव की क्या जरूरत है? (सरकार के) नवीनीकरण की नीति लाइए, चुनाव कराने पर इतना खर्च क्यों किया जा रहा।’’

टिकैत ने कई विपक्षी दलों द्वारा लगाये गए आरोपों से सहमति जताते हुए कहा, ‘‘उन्हें ये सीट कहां से मिल रही हैं? क्या ऐसा नहीं लगता कि कुछ गड़बड़ है?’’ हालांकि, भाजपा का दावा है कि विपक्षी दल ईवीएम में छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे चुनाव में हार जाएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भाजपा दिल जीतने में करती है विश्वास, कश्मीर में खुद ही खलेगा 'कमल'- शाह

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 21:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo