Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 19:50 IST

जौनपुर में अभी खत्म नहीं हुआ 'खेला', धनंजय सिंह बोले- जिसे हम चाहेंगे वो ही संसद जाएगा, ये तय है

धनंजय सिंह ने पत्नी का टिकट कटने पर साफ कहा कि बसपा ने सही नहीं किया है। बसपा प्रदेश में सिर्फ जौनपुर सीट को लेकर चर्चा में है। हम चाहेंगे, वो ही संसद जाएगा।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Advertisement

Jaunpur News : राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा? इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। ये पुरानी कहावत जौनपुर की राजनीति में सही बैठ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह पर जौनपुर से मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन असली खेला अब शुरू हुआ। धनंजय सिंह अभी शांत नहीं बैठे हैं।

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला जौनपुर से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। हालांकि, अब बसपा ने जौनपुर से मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को फिर से टिकट दे दिया है। पत्नी का टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह की पहली प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह गलत हुआ है। मेरे साथ तो ऐसा पहले भी हो चुका है, लेकिन पत्नी के साथ हुआ तो वो आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों के साथ राय-मशवरा करके अंतिम फैसला लेंगे।  

Advertisement

चुनाव में ताल ठोक सकती हैं श्रीकला!

धनंजय सिंह ने पत्नी का टिकट कटने पर साफ कहा कि बसपा ने सही नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रदेश में सिर्फ जौनपुर सीट को लेकर चर्चा में है। हम चुनाव को लेकर एक-दो दिन में लोगों के साथ राय-मशवरा करेंगे, उसके बाद फैसला लिया जाएगा। हमारे साथ कई लाख लोग हैं। जहां हम मिलकर राय बनाएंगे, वोट वहीं जाएगा। जौनपुर से जिसे हम चाहेंगे वो ही संसद जाएगा, ये भी तय है। धनंजय सिंह ने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है।

Advertisement

धनंजय सिंह नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

दो बार विधायक रहे धनंजय सिंह ने 2009 में बसपा के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, वो इस बार चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। जौनपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने 6 मार्च को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण और जबरन वसूली के एक मामले में धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उन्हें जौनपुर जिला जेल में रखा गया और बाद में बरेली जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

Advertisement

27 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण मामले में धनंजय सिंह की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने इस सजा को स्थगित करने से इनकार कर दिया था। सजा पर रोक नहीं लहने के कारण धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते। भारत में 2 साल से अधिक समय की सजा पाने वाला व्यक्ति चुनाव नहीं सड़ सकता है।

जौनपुर से सांसद हैं श्याम सिंह यादव

श्याम सिंह यादव जौनपुर के सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी। इस सीट पर एसपी-बीएसपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाले बीएसपी उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। जौनपुर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में, 25 मई को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: 'PM पाकिस्तान को आंख भी दिखा दें, तो नाश हो जाएगा', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 19:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo