Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 15:16 IST

भाजपा को अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले। अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे।

akhilesh yadav
अखिलेश यादव | Image:grab
Advertisement

विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडि) के उत्तर प्रदेश में प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मतदाता नहीं मिले और अगले चरणों में उसे ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद एक ‘बूथ एजेंट’ से बातचीत की एक समाचार चैनल की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर साझा की।

Advertisement

उन्होंने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक ‘बूथ एजेंट’ कर रहा है। यह ‘बूथ एजेंट’ कह रहा है कि इनके (भाजपा के) पक्ष में मतदान नहीं होने का कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई - बेरोजगारी जैसे असल मुद्दे हैं।’’

यादव ने कहा, ‘‘पहले दो चरण के मतदान के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा।’’

Advertisement

उन्होंने कहा ‘‘अभी दो चरण में भाजपा को मतदाता नहीं मिले, अगले चरणों में ‘बूथ एजेंट’ तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बांध दिया है।’’

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट के लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है जिसमें शुरू के दो चरणों में आठ-आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। अगले पांच चरणों में 64 सीटों पर मतदान होना है।

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 15:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo