Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 20:39 IST

अयोध्या राम मंदिर पहुंचे PM मोदी, रामलला को किया 'साष्टांग प्रणाम'

Ayodhya News: PM मोदी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला को दंडवत प्रणाम किया।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
PM Modi reached Ayodhya
PM Modi ने रामलला को दंडवत होकर किया प्रणाम | Image:ANI
Advertisement

Ayodhya News: PM मोदी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला को दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर कई मिनटों तक भगवान की अराधना भी की।

22 जनवरी, 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की यह पहली अयोध्या यात्रा है।

Advertisement

फिर शुरू हुआ रोड शो

PM मोदी ने अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में फूलों और बैनर से सजे एक खुले वाहन (रथ) पर सवार होकर रोड शो शुरू किया और वाहन पर उनके साथ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और लल्‍लू सिंह मौजूद थे। मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सुग्रीव किला से रथ पर सवार हुए।

Advertisement

मोदी के रोड शो के लिए 75 ब्लॉक बनाए गए

प्रधानमंत्री के अभिनंदन व स्वागत के लिए राम पथ के दोनों तरफ जनता काफी पहले से उनका इंतजार कर रही थी। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक करीब दो किलोमीटर की दूरी के बीच मोदी के रोड शो के लिए 75 ब्लॉक बनाये गये हैं जहां हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद हैं।

Advertisement

भीड़ ने PM मोदी पर फूलों की बारिश की

इसके पहले मोदी ने राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया और पूरी तरह लेटकर आशीर्वाद मांगा। मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की।

Advertisement

रोड शो के लिए मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा नारों से वातावरण गूंज उठा। 'जय श्री राम', 'हर हर मोदी-घर घर मोदी', 'फिर से मोदी सरकार-अबकी चार सौ पार' जैसे नारों के बीच उमड़ी भीड़ ने मोदी पर फूलों की बारिश कर दी। उनके स्वागत में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। साधु संत भी सड़क के किनारे खड़े होकर मोदी के स्वागत में उत्साहित दिखे। मोदी के स्वागत में बच्चे, बड़े और महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'मोदी जी बिहार नहीं आ सकते क्या, इनको दिक्कत क्या है?', PM Modi के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के चिराग

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 19:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo