Advertisement

Updated April 13th, 2024 at 10:12 IST

MP News: रीवा के बोरवेल में फंसा मासूम, 15 घंटे से राहत और बचाव का काम जारी

रीवा के एक गांव में 6 साल का मासूम 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। करीब 15 घंटे बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका है। बचाव कार्य जारी है।

Reported by: Kiran Rai
rewa borewell
रीवा स्थित गांव में बोरवेल में गिरा मासूम | Image:ani/video grab
Advertisement

MP Rewa Borewell News:  मध्य प्रदेश के रीवा में 12 अप्रैल को बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका। शाम से लगातार 8 से 10 जेसीबी रातभर से खुदाई कर रही हैं, लेकिन अभी तक बच्चे की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रही है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।

12 अप्रैल  की शाम एक छह साल का मासूम बोरवेल के गड्ढे में गिरा गया था। बताया जा रहा है बच्चा 160 फीट नीचे जाकर फंस गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। तेज बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हुई।

Advertisement

 

खेत में खेल रहा था बच्चा

छह साल का मयूर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे खेत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वो खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। जिसके बाद बच्चे के गिरने की सूचना परिवार वालों  ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन मौसम की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद:दोस्त के घर गए छात्र की 21वीं मंजिल से गिरकर मौत, सुसाइड एंगल से भी पुलिस कर रही जांच


 

Advertisement

Published April 13th, 2024 at 07:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo