स्वाति मालीवाल कांड: विभव नहीं कर रहा जांच में सहयोग! बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट FSL जांच के लिए भेजे
Swati Maliwal assault case : विभव कुमार मुंबई में जिस-जिस जगह गए है। दिल्ली पुलिस उन लोकेश पर लेकर जाएगी। वो पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Swati Maliwal assault case : आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। विभव ने पुलिस को अपने फोन का पासवर्ड तक नहीं बताया है। पुलिस ने विभव के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को FSL की जांच के लिए भेजा है। फोन डेटा को रिस्टोर करने के लिए पुलिस विभव कुमार को मुंबई लेकर गई है।
विभव कुमार मुंबई में जिस-जिस जगह गए है। उन्हें दिल्ली पुलिस उन लोकेश पर लेकर जाएगी। पुलिस की जांच के लिए सबसे अहम ये जानना है कि विभव ने अपने फोन को क्यों और कहां फॉर्मेट किया। मुंबई में विभव जिन लोगों से मिला था। पुलिस उनके लोगों की स्टेटमेंट भी लेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर स्वाति मालीवाल पर हमला करने के आरोप में विभव कुमार पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
फोर्मेट किया था फोन
पुलिस ने बताया कि विभव कुमार ने मुंबई में अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया था या डेटा किसी दूसरे उपकरण में भेज दिया था। विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था, लेकिन फोन को फोर्मेट किया जा चुका था। पुलिस ने विभव के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को FSL की जांच के लिए भेजा है।
सीएम आवास पर हुआ सीन रिक्रिएट
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने विभव कुमार के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सीन रिक्रिएट किया था। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और मामले के संबंध में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के बयान भी लिए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस की टीम शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर विभव को मुख्यमंत्री आवास लेकर गई। टीम करीब एक घंटे तक वहां रही और बाद में विभव को उनके अपने घर ले जाया गया, जो उसी इलाके में स्थित है।