Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 14:04 IST

मेरठ की शादी में अचानक पसरा मातम, बहन की हल्दी में डांस करते समय लड़की को आया हार्ट अटैक, मौत; VIDEO

Meerut: इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो लड़की लाउड म्यूजिक पर डांस कर रही होती है कि अचानक से बेहोश होकर गिर जाती है।

Reported by: Sakshi Bansal
Wedding Turns Tragic in Meerut
शादी में हार्ट अटैक से लड़की की मौत | Image:X
Advertisement

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं जब एक 18 साल की लड़की की अचानक मौत हो गई। उस लड़की का नाम रिमशा बताया जा रहा है जो अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। वह हल्दी प्रोग्राम में डांस करते समय बेहोश होकर गिर गई और उसने दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो लड़की लाउड म्यूजिक पर डांस कर रही होती है कि अचानक से बेहोश होकर गिर जाती है।

Advertisement

शादी में हार्ट अटैक से लड़की की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी आफताब की बेटी मुस्कान की रविवार सुबह शादी थी। शादी के लिए पूरे घर को सजाया गया था। खूब रौनक लगी हुई थी लेकिन किसे पता था कि जल्द घर में अंधेरा छाने वाला है। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है जब मुस्कान की हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। इस फंक्शन में उसके ताऊ की बेटी रिमशा भी आई थी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि रिमशा ने हल्दी के हिसाब से पीले कपड़े पहने होते हैं और फूलों वाली ज्वेलरी से सजी हुई है। वो बॉलीवुड गाने पर बाकी लड़कियों के साथ एंजॉय करती डांस कर रही होती है। इतने में ही अचानक से वो बाजू में खड़े एक लड़के का हाथ पकड़ती है और बेहोश होकर नीचे गिर जाती है। 

Advertisement

रिमशा की मौत से सदमे में परिवार

आसपास खड़े सभी लोग रिमशा रिमशा चिल्लाने लगते हैं। उसे होश में लाने की कोशिश की जाती है। उसे तुरंत अस्पताल भी ले जाया जाता है जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। ये सुनते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। रिमशा के शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

Advertisement

वहीं, इस घटना के बाद परिवारवालों ने शादी का प्रोग्राम टाल दिया था। फिर सोमवार को दूल्हा समेत चार लोग आए और निकाह करके दुल्हन को अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में बीच सड़क भिड़ीं 4 लड़कियां, किसी ने खींचे बाल तो किसी ने मरोड़ी गर्दन, Reel को लेकर बवाल

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 13:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo