Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 21:48 IST

ममता ओछी राजनीति कर रही हैं : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस

कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बोस ने कहा कि वह राज्यपाल के सम्मानित पद को लेकर बनर्जी को ‘‘दीदीगिरी’’ नहीं करने देंगे।

CV Ananda Bose
Governor of West Bengal CV Anand Bose | Image:PTI
Advertisement

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने एक महिला कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत का मुद्दा चुनावी रैलियों में उठाने को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ओछी राजनीति कर रही हैं।

यहां कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बोस ने कहा कि वह राज्यपाल के सम्मानित पद को लेकर बनर्जी को ‘‘दीदीगिरी’’ नहीं करने देंगे।

Advertisement

बोस ने केरल से लौटने पर कहा, ‘‘ममता बनर्जी ओछी राजनीति कर रही हैं। फिर भी, मैं उन्हें बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा, लेकिन यह भगवान के लिए भी मुश्किल है। मैं राज्यपाल के सम्मानित पद को लेकर इस दीदीगिरी को कभी स्वीकार नहीं करूंगा। मुझे बस इतना ही कहना है।’’

राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। राज्यपाल ने आरोप को ‘‘नौटंकी’’ बताते हुए कहा था कि कोई भी उन्हें ‘‘भ्रष्टाचार को उजागर करने और हिंसा पर नियंत्रण लगाने के उनके दृढ़ प्रयासों’’ से नहीं रोक पाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: काराकाट सीट पर 2 करोड़ की गाड़ी से रोड शो... अब पवन सिंह को लगी चोट, रोकना पड़ा प्रचार; की ये अपील

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 21:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo