Advertisement

Updated April 4th, 2024 at 12:48 IST

संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ते ही किए ताबड़तोड़ हमले, बताया- वो 5 पावर सेंटर, जिसने डुबोई लुटिया

कांग्रेस से निष्कासन, फिर एक्स पर इस्तीफे की बात के बाद संजय निरुपम ने मीडिया के सामने अपना दर्द साझा किया। विचार, सिद्धांत को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए।

Reported by: Kiran Rai
Former Congress MP Sanjay Nirupam
Earlier on Wednesday, the Congress dropped Nirupam's name as a star campaigner, indicating the crisis was escalating. | Image:X
Advertisement

Sanjay Nirupam Expose Congress:  संजय निरुपम ने कांग्रेस के कंफ्यूजन की ओर इशारा किया है। कहा कि वैचारिक तौर पर कांग्रेस कंगाल हो गई है। उनके मुताबिक पूरे देश में पार्टी नेता और कार्यकर्ता बिखर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस के 5 पावर सेंटर हैं। ये 5  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे  और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं। निरुपम ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। गांधी से लेकर अब तक आए बदलाव पर प्रकाश डाला। कहा पार्टी में भिन्न -भिन्न कॉकस है जो हावी हैं। पार्टी अब वो नहीं रही जो पहले थी। आगे लेकर जाना मुश्किल हो गया है।

वैचारिक द्वंद…कार्यकर्ता निराश

निरुपम के मुताबिक कांग्रेस वैचारिक तौर पर कंगाल हो चुकी है और कार्यकर्ता निराश हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा चल रही है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है और पार्टी के नेताओं ने भी कहा है कि इसकी विचारधारा दिशाहीन है। आने वाले वक्त में काफी कुछ खत्म हो जाएगा। कांग्रेस कहती है कि वो सेक्युलर पार्टी है। इसमें कुछ गलत नहीं। गांधीजी के सेक्युलरिज्म में किसी धर्म का विरोध नहीं था। नेहरूजी के सेकुलरिज्म में ये सही, ये गलत वाली बात थी। लेकिन, आज नेहरू के सेक्युलरिज्म की विचारधारा खत्म हो गई है। इसे मानने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं है। इस विचारधारा को लेकर सबसे तेजी से लेफ्टिस्ट चल रहे हैं। वे खुद खत्म हो चुके हैं।

Advertisement

राहुल के आस पास लेफ्टिस्ट

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए निरुपम ने कहा-  राहुलजी के आसपास लेफ्टिस्ट लोग हैं। ये लोग अयोध्या में राम के विराजमान होने का विरोध करेंगे। ये आस्था में विश्वास नहीं करते। कई लोगों को रामलला विराजमान के कार्यक्रम में बुलाया गया था। सभी ने सम्मान से कहा कि चिट्ठी मिली है, अगर फुर्सत मिली तो आ जाएंगे। किसी ने उत्सव पर सवाल नहीं उठाया। अकेली कांग्रेस ने चिट्ठी लिखी कि ये भाजपा का प्रचार है। उन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया।

Advertisement

इस्तीफे के बाद कांग्रेस पर हमला

निरुपम ने ‘एक्स’ पर  इस्तीफा दिया। दावा किया कि त्यागपत्र देने के बाद उन्हें पार्टी ने निष्कासित किया। लिखा- ऐसा लगता है कि, कल रात पार्टी को मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का निर्णय लिया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा…बस यह जानकारी साझा कर रहा हूं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- सनातन पर प्रहार और कांग्रेस की खामोशी, पड़ रहा भारी! प्रमोद कृष्णम के बाद गौरव वल्लभ को घुटन, Exit

 

 

 

Advertisement

Published April 4th, 2024 at 12:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo