Advertisement

Updated May 3rd, 2024 at 11:33 IST

'रायबरेली से राहुल लड़ेंगे चुनाव', कांग्रेस के ऐलान के बाद गिरिराज सिंह का तंज; मुगलों से की तुलना

अमेठी छोड़ रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Reported by: Rupam Kumari
 Union Rural Development Minister Giriraj Singh
गिरिराज सिंह | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 3 मई शुक्रवार को दो सीट रायबरेली और अमेठी के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। राहुल गांधी को पार्टी ने इस बार अमेठी नहीं बल्कि रायबरेली से उतारा है। वहीं, अमेठी से पार्टी ने राहुल की जगह किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर अब विपक्षी पार्टी उनपर हमलावर हो रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस लंबे समय से सस्पेंस बनाए हुए थी। प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से पहले राहुल, प्रियंका के साथ-साथ रॉबर्ट वाड्रा के नाम की भी चर्चा थी। मगर पार्टी ने केएल शर्मा के नाम की घोषणा कर सारे कयासों पर विराम लगा दिया तो राहुल को रायबरेली से मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। अब राहुल के अमेठी चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को BJP चुनाव से पहले कांग्रेस का हार को स्वीकार कर लेना मान रही है।

Advertisement

गिरिराज सिंह ने राहुल की मुगलों से की तुलना

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता। जैसे राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे। जिस तरह बहादुर शाह ज़फ़र मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है।

Advertisement

राहुल को अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं थी-मौर्य

रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर  उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है लेकिन किसी ने उन्हें(राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी ना जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे।

दिनेश प्रताप सिंह से होगा मुकाबला

रायबरेली में 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को थम जाएगी। ऐसे में राहुल गांधी अपने नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ पूरा गांधी परिवार मौजूद है। राहुल के नामांकन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं। रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। 2019 में दिनेश चुनाव हार गए और सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा की दिया टिकट तो आई पहली प्रतिक्रिया

Advertisement

Published May 3rd, 2024 at 11:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo