Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 21:05 IST

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का है आरोप

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है।

Lookout notice issued against Anmol Bishnoi
अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी | Image:Social Media
Advertisement

मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस, गुजरात के साबरमती जेल में बंद उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है। अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया।

Advertisement

कनाडा में रहता है अनमोल बिश्नोई 

उन्होंने कहा,‘‘ अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है तथा अमेरिका आता-जाता है। जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी पता पुर्तगाल का निकला। ’’ पुलिस के अनुसार कथित हमलावर (शूटर) विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था। विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं तथा उन्हें 15 मार्च को सोनू बिश्नोई एवं अनुज तपन ने दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराये थे।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सोनू बिश्नोई और तपन फाजिल्का के रहने वाले हैं तथा फाजिल्का पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल स्थान के समीप है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों (सोनू एवं तपन) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं।’’

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से CBI को कितने हथियार मिले? ये रहा पूरा ब्योरा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 26th, 2024 at 21:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo