Advertisement

Updated February 9th, 2024 at 18:51 IST

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, नरसिम्हा राव से चरण सिंह तक किन-किन को मिला भारत रत्न?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार ने 5 लोगों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। इनमें से 4 राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले हैं। लेकिन क्या ये महज संयोग है या

Reported by: Kiran Rai
bharat ratna
भारत रत्न सम्मान | Image:Republic
Advertisement

Bharat Ratna Award:  9 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन बड़े नामों का जिक्र अपनी पोस्ट में किया। भारतीय राजनीति के दो दिग्गजों का नाम इनमें शामिल था। दिवंगत प्रधानमंत्रियों के नाम! एक कांग्रेस दौर के और दूसरे इमरजेंसी काल में इंदिरा गांधी से लोहा ले आगे बढ़ने वाले। चूंकि ये राजनीतिक शख्सियतें हैं तो इसलिए सवाल उठने लाजिमी हैं कि क्या ये सियासी चाल है या इतिहास में अपनी छाप छोड़ने वालों को सम्मान।

कुल 5 लोगों को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा अब तक पीएम वाया एक्स कर चुके हैं। 5 सब अलग अलग विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले। फैसले को बारीकी से देखें तो पाएंगे इसमें सियासत नहीं बल्कि इस राष्ट्र के प्रति समर्पण का पुट है। कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और पांचवें डॉ स्वामीनाथन हैं। इन नामों के ऐलान के बाद विपक्ष जहां सवाल खड़े करने में लगा है तो वहीं सम्मान की घोषणा से परिजन और आम लोग बेहद खुश हैं। पीएम ने देश और जनता को संदेश देने की कोशिश की है कि सरकार दलगत नीति से ऊपर उठकर काम करती है।

Advertisement

बिहार के सिम्पल सीएम कर्पूरी ठाकुर

ब‍िहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को सबसे पहले भारत रत्‍न देने का ऐलान क‍िया गया। उनकी जयंती से ठीक एक दिन पहले पीएम ने अपने भाव जाहिर किए। कर्पूरी ठाकुर 1970 के दशक में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, पहले दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और फिर दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत बिहार के कई नेताओं उन्हें अपना गुरु मानते रहे।

Advertisement

पूर्व डिप्टी pm लाल कृष्‍ण आडवाणी

देश के पूर्व ड‍िप्‍टी प्रधानमंत्री और बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी को भी भारत रत्‍न देने का ऐलान क‍िया जा चुका है। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी 1986-90, 1993-98 और 2004-05 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, आडवाणी 1999 से 2004 तक पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में पहले गृह मंत्री और बाद में उप प्रधान मंत्री रहे।

Advertisement

किसान नेता चरण सिंह को सम्मान

1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधान मंत्री रहे। वह पहली बार 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 1946, 1952, 1962 और 1967 में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, पहले 1967 में और फिर 1970 में।

Advertisement

पीएम पी वी नरसिम्हा राव

भारतीय अर्थव्यवस्था की नब्ज को बखूबी समझने वाले , कई भाषाओं में पारंगत कांग्रेस राज में पीएम रहे पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। पीवी नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक प्रधानमंत्री रहे. उनका जन्म 1921 में आंध्र प्रदेश के करीमनगर में हुआ था और उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय, बॉम्बे विश्वविद्यालय और नागपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। एक कृषक और वकील, उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। पीवी देश के 9वें प्रधानमंत्री थे। राव को राजनीति के अलावा कला, संगीत और साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र में अच्छी समझ रखते थे.

Advertisement

एम एस स्वामीनाथन

एम एस स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को तमिलनाडु  में हुआ था। उनका पूरा नाम मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन था। 1972 और 1979 के बीच, डॉ. स्वामीनाथन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और भारत सरकार में कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में काम किया। कृषि जगत में उनके अहम योगदान के चलते उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है, जिनमें 1971 में सामुदायिक नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और 1987 में विश्व खाद्य पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें 1967 में पद्म श्री, 1972 में पद्म भूषण और 1989 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Breaking News: 'ये भावुक और यादगार पल... मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद' जयंत चौधरी

Advertisement

Published February 9th, 2024 at 16:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo