Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 09:07 IST

Ghaziabad: जागरण से लौट रहे युवक पर तीन लोगों ने बरसाईं 7 गोलियां, हालत गंभीर

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Police stated that two history sheeters were killed in retaliatory firing in Kancheepuram.
फायरिंग | Image:ANI
Advertisement

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लोनी सीमा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बस डिपो के पास एक कैंटीन में हुई।

Advertisement

अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) भास्कर वर्मा ने बताया कि गौरव अपने दोस्तों के साथ जागरण से लौट रहा था तभी तीन लोगों ने पहले उसके दोस्त आदित्य के साथ हाथापाई की और मारपीट कर लगे।

उन्होंने बताया कि गौरव ने हस्तक्षेप किया तो निखिल और उसके दो साथियों ने उस पर सात बार गोलियां चला दीं।

Advertisement

वर्मा ने बताया कि उसके दोस्तों ने गौरव को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि गौरव की जांघ, हाथ और पैर पर गोली लगी हैं और परिवार के सदस्यों की शिकायत पर निखिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 09:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo