Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 20:08 IST

'उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है...' हेमंत सोरेन ने शेरो-शायरी के जरिए बीजेपी पर किया कटाक्ष

Jharkhand News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस हिरासत में चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है।

Hemant Soren
हेमंत सोरेन का बीजेपी पर कटाक्ष | Image:PTI
Advertisement

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मशहूर शायर नफस अम्बावली के शेर से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले ही उसे लगता हो कि उनकी ‘उड़ान कुछ कम है’ लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता है।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीरों के साथ इस शेर को पोस्ट किया है। तस्वीरों में वह सफेद कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं और उन्होंने दाढ़ी रखी है। वह रामगढ़ में नेमरा के अपने पुश्तैनी गांव जा रहा थे।

Advertisement

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने को चुनौती देने वाली उनकी रिट याचिका को भी खारिज कर दिया था, लेकिन उन्हें छह मई को पुलिस हिरासत में चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी थी।

हेमंत सोरेन ने कहा, “ उसे गुमां (घमंड) है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं (विश्वास) है कि ये आसमान कुछ कम है।”

Advertisement

तस्वीरों में हेमंत सोरेन अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, मां और पत्नी सहित परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।

सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन धोशन मामले में ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: जौनपुर में अभी खत्म नहीं हुआ 'खेला', धनंजय सिंह बोले- जिसे हम चाहेंगे वो ही संसद जाएगा, ये तय है

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 6th, 2024 at 20:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo