Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 11:09 IST

मंत्री आलमगीर आलम का करीबी निकला धनकुबेर तो निशिकांत दुबे ने हेमंत को बताया 'भ्रष्टाचार शिरोमणी'

ईडी ने सोमवार को राज्य के मंत्री आलमगिर आलम के सहयोगी से जुड़े परिसरों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद किया है।

Reported by: Rupam Kumari
Nishikant Dubey On Cash Recovery
निशिकांत दुबे | Image:ANI
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी कर करोड़ों के कैश बरामद किए हैं। लोकसभा चुनावों के बीच झारखंड की राजधानी रांची में जांच एजेंसी ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगिर आलम के निजी सचिव संजय लाल के घरेलू नौकर के यहां ED ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में नोटों के गड्डी बरामद हुई है।

ईडी ने सोमवार को राज्य के मंत्री आलमगिर आलम के सहयोगी से कथित तौर पर जुड़े परिसरों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद करने का दावा किया है। यह छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ धनशोधन (Money Laundering) के मामले से जुड़ी है। वीरेंद्र राम को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Advertisement

मंत्री के करीबी के पास मिले करोड़ों रुपए

छापेमारी की वीडियो में सामने आया है। 'वीडियो' में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं जो कथित तौर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर की बताई जा रही हैं। 500-500 के नोटों की गड्डियां दिख रही है। नोटों की गिनती लगातार की जा रही है।

Advertisement

निशिंकात दुबे का बड़ा दावा

जानकारी के मुताबिक ईडी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। मगर बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि मंत्री के करीबी के पास 30 करोड़ की बरामदगी हुई है। उन्होंने इतनी भारी संख्या में नगदी की बरामदी को लेकर हेमंत सोरेन पर सवाल उठाया। निशिंकात दुबे ने अपने X हैंडल पर छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 30 करोड़ रुपए से अधिक और काउंटिंग जारी।

Advertisement

संजीव लाल के आवास पर ED रेड

आज ED की कार्रवाई में कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार शिरोमणि हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेट्री संजीव लाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। संजीव लाल के आवास पर ई़डी को मिला 30 करोड़ से अधिक कैश । प्रदीप यादव के पार्टी की कहानी…

2019 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के एक मातहत के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले को अपने हाथ में ले लिया। ईडी ने फरवरी 2023 में वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार कर लिया था। 21 फरवरी, 2023 को रांची, जमशेदपुर और झारखंड, बिहार और दिल्ली में छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें पकड़ा था। इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अब बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुझमें कुछ तो देखा...BJP में शामिल हुई मनोज तिवारी की बेटी रीति
 

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 10:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo