Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 17:57 IST

महिला के साथ बर्बरता; घर से निकालकर पीटा, निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया...4 आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में चार महिलाओं ने 30 वर्षीय महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा था।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Minor old help beaten up with iron rods, hammers
Minor old help beaten up with iron rods, hammers | Image:Pexels
Advertisement

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 30 वर्षीय एक महिला को मामूली विवाद में दिनदहाड़े कथित रूप से निर्वस्त्र करके पीटने और आम रास्ते पर घुमाने का वीडियो सामने आने पर एक महिला समेत तीन लोगों पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में 25 मार्च को होली के त्योहार पर चार महिलाओं ने 30 वर्षीय महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा था और उसे सरेआम निर्वस्त्र करके अपमानित किया था। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ हिंसक और अपमानजनक बर्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर गांव के धर्मेंद्र, सुरेश और मीरा के खिलाफ भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Advertisement

घटना के बाद महिला ने छोड़ा ससुराल

मेहता ने बताया कि अपने साथ अपमानजनक कृत्य से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला घटना के बाद मायके चली गई थी। उन्होंने कहा,"हमने सभी संबंधित पक्षों को समझा-बुझाकर संयम बरतने को कहा है ताकि गांव में शांति और सद्भाव बना रहे।’’ उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिला को उचित परामर्श दिया जाएगा ताकि वह जल्द गांव वापस लौट सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में शामिल एक महिला को संदेह था कि पीड़ित महिला उसकी सास को उसके खिलाफ भड़का रही है और वह उसकी सास को उसे बिना बताए मंदसौर ले गई थी।

Advertisement

चश्मदीद बोले- रहम की भीख मांगती रही महिला

चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने इस बात पर पीड़ित महिला को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक इस घटना के वक्त पीड़ित महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी महिलाओं ने उसकी एक न सुनी और उन्होंने सरेआम उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसे इसी हालत में पीटते हुए गांव के आम रास्ते पर कुछ दूर तक ले जाया गया।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 17:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo