Updated May 5th, 2024 at 19:07 IST
अब शायद हम एक ना हो पाएं...प्रेमी जोड़े ने पुलिस स्टेशन में ब्लेड से काट लिया गला; लड़की की मौत
विनोद और पूजा डर गए। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें वापस डर गए और दोनों को लगा कि पुलिस ने नखत्राणा ले जाएगी। वो अब एक दूसरे के नहीं हो पाएंगे।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Gujarat News: गुजरात के राजकोट में एक सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी जोड़े ने पुलिस स्टेशन में ही अपने-अपने गले ब्लेड से काट लिया। इसमें युवती की मौत हो गई जबकि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय विनोद सतवारा और 23 साल की पूजा भद्र कच्छ जिले के नखत्राणा तहसील के मोटी विरानी गांव से 2 अप्रैल को भाग गए थे। इसे लेकर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों की लोकेशन राजकोट में मिली।
Advertisement
दोनों को लगा अब हम एक नहीं हो पाएंगे
नखत्राणा पुलिस ने राजकोट पुलिस को खबर दी और दोनों को पकड़ लिया गया। राजकोट पुलिस दोनों को लेकर यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन आई। जब तक नखत्राणा पुलिस दोनों को लेने राजकोट पहुंचती तब तक उन्हें पुलिस स्टेशन के नागरिक सुविधा केंद्र में बिठाया गया था।
Advertisement
इस दौरान विनोद और पूजा डर गए। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें वापस डर गए और दोनों को लगा कि पुलिस ने नखत्राणा ले जाएगी। वो अब एक दूसरे के नहीं हो पाएंगे। इसी डर के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया और रूम का दरवाजा अंदर से बंद करके अपने-अपने गले पर ब्लेड से कई घाव पहुंचाए। इस घटना से पुलिस स्टेशन लहूलुहान हो गया। दोनों का खून इतना बह चुका था कि प्रेमिका पूजा भद्र की मौत हो गई और प्रेमी विनोद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
Advertisement
Published May 5th, 2024 at 19:07 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।