Advertisement

Updated August 1st, 2021 at 07:53 IST

'डकैती डालने वाले दो बदमाश' पुलिस से मुठभेड़ में लहूलुहान, रोते हुए बोले- अब कभी नहीं आएंगे नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- Republic
PIC Credit- Republic | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और कथित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी के घर में डकैती डाली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इश दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। एनकाउंटर 26 जुलाई की रात को सेक्टर 24 थाना इलाके में स्पाइस मॉल के पीछे सर्विस रोड पर हुआ।

यह भी पढ़ें : नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नाम से 500 करोड़ रुपए का फर्जी ठेका देने का मामला आया सामने

आरएसएस पदाधिकारी के घर डकैती डालने वाले 'बदमाशों' को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। गोली लगते ही बदमाशों की आंखों से आंसू बहने लगे। दोनों बदमाशों ने रोते हुए पुलिस से छोड़ने की गुहार लगाई और कहा कि वह आज के बाद नोएडा नहीं आएंगे।  नोएडा पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमित पुत्र सुंदर राज निवासी मदनगिरी दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 स्कूटी, अवैध हथियार और कार का शीशे तोडकर चोरी किए गए 2 लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी संदीप मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। नोएडा पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने थाना सेक्टर-24 और अन्य थाना क्षेत्रों से कार के शीशों को तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की सजा काट रहे व्यक्ति से शादी की अनुमति के लिए पीड़िता ने न्यायालय का रुख किया

नोएडा में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

उधर, नोएडा इलाके के थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश को कथित रूप से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बादलपुर के रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किया है।

इस बीच, थाना बीटा-2 पुलिस और आईटी सेल ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर डेबिट कार्ड जारी करा कर एक व्यक्ति के खाते से 67 लाख रुपए हड़पने के मामले में फरार चल रहे, रतन सिंह राणा को आज थाना बीटा-2 पुलिस ने आईटी सेल की मदद से गिरफ्तार किया।

Advertisement

Published August 1st, 2021 at 07:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo