Updated May 10th, 2023 at 11:27 IST
Haryana मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति 2023-24 को दी मंजूरी, महंगी होगी शराब
नई आबकारी नीति लागू होने से देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में वृद्धि हो गई है।
Advertisement
Haryana cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल ने मंगलवार को नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दे दी, जिसके तहत खुदरा परमिट शुल्क लगाया गया है और सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और पशु कल्याण कोष के लिए 400 करोड़ रुपये जुटाना है।
नई नीति का उद्देश्य 29 फरवरी, 2024 के बाद शराब की बोतल में पी.ई.टी. बोतलों के उपयोग को बंद करना है। इसके साथ ही 400 करोड़ रुपए के लक्षित संग्रह के साथ खुदरा परमिट शुल्क लगाया गया है। देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में भी मामूली वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंगलवार शाम यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरकार का पर्यावरण और पशु कल्याण ‘गौ सेवा’ के लिए 400 करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य है।
पशु कल्याण कोष के लिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
आधिकारिक बयान के अनुसार, पर्यावरण के अनुकूल उपाय के रूप में, नई नीति का उद्देश्य 29 फरवरी, 2024 के बाद शराब की बोतल में पीईटी बोतलों का उपयोग बंद करना है। नई नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनैस के लिए जिला स्तर पर आई.एफ.एल. (बी.आई.ओ.) के लेबल का भी नवीनीकरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वीरों का सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 कीर्ति चक्र, 29 शौर्य चक्र प्रदान किए
Advertisement
Published May 10th, 2023 at 11:26 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।