Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 18:17 IST

CISCE ICSE, ISC Result 2024: कल इतने बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, नोटिफिकेशन जारी

CISCE ICSE, ISC Result 2024: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल जारी होगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
 Students and parents outside Delhi Public School, Noida, after several schools received a bomb threat
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI
Advertisement

CISCE ICSE, ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल जारी करेगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) यानी 10वीं और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल 11 बजे जारी होगा, जो cisce.org या results.cisce.org पर देखा जा सकता है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुएल ने बताया कि CISCE 6 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

Advertisement

How to Check ICSE, ISC Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले  cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर ICSE या ISC रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • फिर अपना ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा डालें
  • आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा

आपको बता दें कि ICSE 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। वहीं, ISC 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी-1अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। 

ISC Result 2024: पिछले साल कैसा था रिजल्ट

इससे पहले साल 2023 में 10वीं का पास प्रतिशत 98.94 प्रतिशत था, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 96.93 प्रतिशत था। आपको बता दें कि साल 2023 के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया था। 10वीं की लड़कियों का पास प्रतिशत 99.21 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का 98.71 प्रतिशत था। इसके अलावा 12वीं कक्षा की लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का 95.96 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ेंः काउंटिंग के दिन दोपहर में फोन करिएगा...अमित शाह ने अर्नब गोस्‍वामी से क्यों कहा ऐसा

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 18:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo