Advertisement

Updated March 7th, 2024 at 18:08 IST

भारत की बदलती छवि से आप जैसे बिजनेसमैन को डील में कैस फायदा हो रहा है? संजीव गोयनका ने बताया

रिपब्लिक समिट में संजीव गोयनका ने कहा कि पीएम ने उद्योग जगत को अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है। उद्योग अब दुनिया के लिए निर्माण के बारे में सोच रहा है।

Reported by: Ruchi Mehra
Sanjeev Goenka in Republic Summit 2024
रिपब्लिक समिट में संजीव गोयनका | Image:Republic
Advertisement

Sanjeev Goenka in Republic Summit: रिपब्लिक समिट में आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा कि मैं 'मोदी है तो मुमकिन है' में दृढ़ विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि आज का भारत पीएम मोदी की बदौलत आकांक्षी है। हर कोई विश्व स्तर पर सोचने लगा है। आकांक्षाएं, नीतियां और भूमिकाएं बदल गई हैं।

‘भारत की बदली छवि’

समिट में उन्होंने दुनिया की भारत में बदलती छवि पर भी अपनी बात रखी। संजीव गोयनका ने कहा कि भारत को अब दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। भारतीय फर्म को अब अधिक गंभीरता से लिया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने उद्योग जगत को अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है। उद्योग अब दुनिया के लिए निर्माण के बारे में सोच रहा है।

समिट में रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने संजीव गोयनका से पूछा कि आप विश्व स्तर पर चीजों को कैसे देखते हैं? जब हम कहते हैं कि व्यक्तिगत, पेशेवर और व्यावसायिक स्तर पर अब हमें अलग स्तर का सम्मान मिलने लगा है। भारतीय कंपनियां विदेश जाने के बारे में सोच रही हैं। देश के सबसे बड़े घरों में से एक के रूप में आप क्या सोचते हैं। ग्लोबल प्लेयर आपसे कैसे रिलेट कर सकते हैं?

‘मोदी सरकार ने बदली धारणा’

इस पर संजीव गोयनका ने कहा कि पहले जब आप खुद को एक भारतीय कंपनी के रूप में पेश करते थे, आप रतन टाटा, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी हों तो बात यह अलग था। लेकिन ज्यादातर के लिए आपके पास सीनियर लेवल पर कोई  ऑडियंस नहीं थी। कोई मध्यम स्तर का तुम्हें देखता है। आज चीजें बदली है। आज आपके पास सीनियर लेवल पर सुनने वाले हैं। यही भारत को लेकर धारणा में बदलाव पीएम मोदी और उनकी सरकार लेकर आई है। 

यह भी पढ़ें: '2030 तक भारत 6 मिलियन कारों का उत्पादन करेगा...', रिपब्लिक समिट में बोले शशांक श्रीवास्तव

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published March 7th, 2024 at 17:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo