Advertisement

Updated March 7th, 2024 at 18:42 IST

'2030 तक भारत 6 मिलियन कारों का उत्पादन करेगा...', रिपब्लिक समिट में बोले शशांक श्रीवास्तव

रिपब्लिक समिट में शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विश्व स्तर पर टॉपो ऑटो उत्पादकों में से एक है। इस वित्त वर्ष में भारत में 45 लाख कारें बनी हैं।

Reported by: Ruchi Mehra
shashank srivastava maruti
रिपब्लिक समिट में शशांक श्रीवास्तव | Image:Republic
Advertisement

Shashank Shrivastava in Republic Summit: रिपब्लिक समिट में मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग & सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के वर्तमान और भविष्य पर अपनी राय रखी।

‘कारों के निर्यात का केंद्र बनेगा भारत…’

उन्होंने कहा कि भारत विश्व स्तर पर टॉपो ऑटो उत्पादकों में से एक है। इस वित्त वर्ष में भारत में 45 लाख कारें बनी हैं। 2030 तक भारत 6 मिलियन कारों का उत्पादन करेगा। हम वैश्विक गुणवत्ता की ओर बढ़ रहे हैं और भारत कारों के निर्यात का केंद्र बन जाएगा

शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारत दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर उत्पादन में नंबर एक और यात्री वाहनों में नंबर तीन पर है। भारत ने पिछले साल मैनुफैकचरिंग में तीसरा स्थान हासिल करके जापान को पीछे छोड़ दिया था। चार साल पहले हमने जर्मनी को पछाड़ा था। साथ ही उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि मारुति सुजुकी 35 हजार करोड़ निवेश कर नया प्लांट बनाएगी। 

Advertisement

PM मोदी हैं चीफ गेस्ट

रिपब्‍लिक समिट खबर और खबर के पीछे की खबरों का सबसे बड़ा मंच है। इस बार समिट का थीम  ‘Bharat: The Next Decade’ है। इस समिट में बतौर चीफ गेस्‍ट पीएम नरेंद्र मोदी होंगे जो बदलते भारत और भारत के सपनों पर अपनी राय रखेंगे।

Advertisement

पीएम मोदी के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां भी इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि आने वाले दशक में ये देश कैसे विकसित भारत बनेगा और 2047 से पहले कैसे ये सपना साकार हो सकता है। राजनीति और बिजनेस की हस्तियों के अलावा इस समिट में अपनी राय रखने के लिए स्पेस, टेक्नोलॉजी और खेल जगत के दिग्गज भी शिरकत कर रहे हैं।

रिपब्लिक समिट के 2024 संस्करण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम है। यह समिट भारतीय राजनीति, ई-गवर्नेंस, व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, खेल समेत कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित है।  
 

Advertisement

Published March 7th, 2024 at 16:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo