Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 09:03 IST

TTE बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट

TTE बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Reported by: Kanak Kumari
Delhi Police
Delhi Police | Image:PTI
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने TTE बनकर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच टीम ने एक्शन लेते हुए मामले में 5 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग ग्रुप में काम करते थे और लोगों से TTE बनकर पैसे ठगा करते थे।

जानकारी के अनुसार ये लोगों से उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले लिया करते थे। पुलिस ने इनके पास से 20 मोबाइल और 19 डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। मामले में डीसीपी क्राइम राकेश पावरिया ने बताया, "एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। ये TTE बनकर यात्रियों के फोन, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ले लिया करते थे। इनके पास से 20 मोबाइल और 19 डेबिट/क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं।" 

Advertisement
Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published May 4th, 2024 at 09:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo