Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 23:31 IST

BJP की महिला कार्यकर्ता पर बंगाल में जानलेवा हमला, TMC पर आरोप; स्मृति ईरानी ने लगा दी क्लास

West Bengal News: भाजपा की कस्बा मंडल की महिला कार्यकर्ता सरस्वती सरकार पर TMC के गुंडों ने जानलेवा हमला किया।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
Smriti Irani
स्मृति ईरानी | Image:PTI
Advertisement

West Bengal News: भाजपा की कस्बा मंडल की महिला कार्यकर्ता सरस्वती सरकार पर TMC के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। बीजेपी सांसद उम्मीदवार देबोश्री चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता के सर को फोड़ा गया। ये जानलेवा हमला था। दोपहर 11 बजे तक पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

स्मृति ईरानी ने एक्स पर किया पोस्ट

स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा- ‘कस्बा मंडल के हमारी बहादुर कार्यकर्ता सरस्वती सरकार को टीएमसी के गुंडों द्वारा शारीरिक रूप से पीटा। मैंने उनसे बात की। अगर दक्षिण कोलकाता में यह क्रूरता है, तो मैं संदेशखाली में चरम सीमा के बारे में सोचकर कांप उठती हूं।’

संदेशखाली मामले में SC पहुंची बंगाल सरकार

कलकत्ता उच्च न्यायालय के संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच का निर्देश देने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा।

Advertisement

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में, राज्य सरकार ने कहा है कि उच्च न्यायालय के 10 अप्रैल, 2024 के आदेश ने पुलिस बल सहित पूरे राज्य तंत्र को हतोत्साहित किया है।

याचिका में कहा गया है, “उच्च न्यायालय ने एक बहुत ही सामान्य आदेश में राज्य को बिना किसी दिशानिर्देश के केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है, भले ही वह जनहित याचिका में याचिकाकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित न हो। यह संदेशखालि क्षेत्र में किसी भी संज्ञेय अपराध की जांच करने के लिए राज्य पुलिस की शक्तियों को हड़पने के समान है।”

Advertisement

(PTI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः सरकार के खिलाफ भड़काऊ शब्द का इस्तेमाल, BSP के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद के खिलाफ FIR दर्ज

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 23:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo