Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 12:58 IST

भाऊ गैंग के शूटरों ने दिल्‍ली के बड़े कार शोरूम में की एंट्री, फिर ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग; VIDEO

दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक बड़े कार शोरूम में सोमवार की देर शाम करीब 20 राउंड फायरिंग की गई।

Reported by: Ankur Shrivastava
Advertisement

Delhi Car Showroom Firing: दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक बड़े कार शोरूम में सोमवार की देर शाम करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस गोलीकांड में 7 लोगों घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 5 करोड़ की फिरौती के लिए फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।

फायरिंग का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है पहले सफेद रंग का गमछा पहने एक लड़का शोरूम के गेट पर पहुंचता है कुछ सेकंड में इसका दूसरा साथी गेट पर आ जाता है दोनों लड़के शोरूम में दाखिल हो जाते हैं। कुछ देर बाद दोनों लड़के शोरूम के अंदर से ताबातोड़ फायरिंग करते हुए बाहर आते हैं और बाहर आने के बाद भी दोनों शूटर शोरूम की दीवार पर और हवाई फायरिंग करते नजर रहे हैं।

Advertisement

बीच सड़क पर फायरिंग करते निकल गए हमलावर

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर कितने बेखौफ हैं। वो शोरूम से बाहर निकलकर हवा में बीच सड़क पर फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो जाते हैं।

Advertisement

भाऊ गैंग के हाथ होने की संभावना

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से पहले शोरूम के एक स्टाफ को चिट्ठी दी थी। जिसमें नवीन वाली उर्फ भाऊ गिरोह का नाम लिखा हुआ था और 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया है। आपको बता दें कि भाऊ गिरोह के कई बदमाश दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय हैं और उस पर इनाम भी घोषित है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बिस्तर पर वहशी बेगम, शौहर के उतारे कपड़े, सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट फिर...रूह कंपा देगा VIDEO

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 12:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo