Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 16:03 IST

मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में लालू प्रसाद यादव, कहा- आरक्षण खत्म करना चाहती है BJP

लालू प्रसाद यादव ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए आरोप लगाया कि BJP संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है।

Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav | Image: PTI
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्षधर हैं। लालू ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है।

प्रसाद यहां विधान परिषद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यह बात जनता के जेहन में आ चुकी है।’’ प्रसाद विधान परिषद परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग ले रहे थे जहां उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने विधान पार्षद (एमएलसी) के रूप में शपथ ली।

Advertisement

'मुसलमानों को आरक्षण तो मिलना ही चाहिए'

शपथ लेने वाले अन्य लोगों में मुख्यमंत्री और जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल थे। इस साल की शुरुआत में हुए बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कुल 11 लोग निर्विरोध चुने गए। जब उनसे भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि अगर कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी सत्ता में आए तो ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर इसे मुसलमानों को दे दिया जाएगा, प्रसाद ने कहा, ‘‘मुसलमानों को आरक्षण तो मिलना ही चाहिए।’’

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनावी रैलियों में ‘‘जंगल राज’’ का हौवा खड़ा कर लोगों को डराने में लगी हुई है। राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘अबकी बार 400 पार’’ नारे पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि चुनाव परिणाम विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ के पक्ष में रहेंगे।

ये भी पढ़ें: शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन, बताया लंबे अंतराल के बाद राजनीति में आना क्यों था जरूरी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 7th, 2024 at 16:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo