Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 22:49 IST

बिहार: पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने RJD से इस्तीफा दिया

रामा किशोर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा- उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे उनका समर्थन देंगे।

Reported by: Digital Desk
Rama Kishore Singh
रामा किशोर सिंह | Image:PTI
Advertisement

बिहार के पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दल के खिलाफ जो भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में  होंगे, वह उनका समर्थन करेंगे।

बिहार के पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दल के खिलाफ जो भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे, वह उनका समर्थन करेंगे। सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए उन चर्चाओं को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि पार्टी ने उन्हें वैशाली से टिकट देने से इनकार कर दिया है। सिंह की पत्नी राजद से विधायक हैं।

Advertisement

सिंह ने वर्ष 2014 के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वैशाली सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने पद छोड़ दिया है क्योंकि पार्टी नीति और सिद्धांत से भटक चुकी है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।’’

सिंह 2020 में विधानसभा चुनाव से पहले राजद में शामिल हुए थे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुराने वफादार एवं पांच बार वैशाली का प्रतिनिधित्व कर चुके रघुवंश प्रसाद सिंह ने रामा किशोर सिंह के पार्टी में शामिल होने का विरोध किया था और अपने निधन से कुछ ही दिन पहले पार्टी से नाता तोड़ लिया था।

Advertisement

इस बार के लोकसभा चुनाव में वैशाली से राजद के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना हैं जो सिंह की तरह ही एक बाहुबली नेता हैं। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना सिंह ने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि युवा नेतृत्व में पार्टी में बदलाव आएगा। लेकिन मुझे निराशा हुई है।’’

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 30th, 2024 at 22:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo