Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 23:12 IST

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर, बसपा के साथ चुनाव लड़ सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
Swami Prasad Maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य | Image:Facebook
Advertisement

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में सपा नेतृत्व पर भेदभाव करने और उनके बयानों का बचाव नहीं करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। वह 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और फाजिलनगर से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

रैली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता

इससे पहले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर शुक्रवार को आगरा में एक रैली के दौरान एक व्यक्ति ने जूता फेंका।

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मौर्य फतेहपुर सीकरी से पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका, उसकी पहचान धर्मेंद्र धाकरे के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने जैसे ही घटना को अंजाम दिया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएचएम) के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि धाकरे उनके संगठन से जुड़ा है।

Advertisement

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन

मौर्य ने फरवरी में समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया। महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "हमारे एक सदस्य ने मौर्य पर जूता फेंका। मौर्य ने पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।"

Advertisement

जाट ने कहा, "हमने खून से पत्र भी लिखे हैं और हिंदू संतों और रामचरितमानस का अपमान करने के लिए उन्हें पागलखाने में भर्ती कराने की अपील की है।" महासभा के सदस्यों ने मौर्य के काफिले पर स्याही भी फेंकी और फतेहाबाद से गुजरते समय काले झंडे दिखाए। सदस्यों ने काफिले पर काली स्याही फेंकी और 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

जाट ने कहा, "हम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल से मौर्य के काफिले का पीछा कर रहे थे। कुछ सदस्यों ने फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन किया और जब मौर्य गुजर रहे थे तो काले झंडे दिखाए। इसके अलावा, उन्होंने उनकी कार पर भी स्याही फेंकी।"

Advertisement

(PTI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः आतंकियों ने चलाई दर्जनों गोलियां, एयरफोर्स की 2 गाड़ियों पर आतंकी हमले के बाद राजौरी में हाई अलर्ट

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 23:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo