Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 17:14 IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में संवैधानिक संकट, BJP ने की इस्तीफे की मांग

तिवारी ने कहा, 'दिल्ली संवैधानिक संकट में है। यदि आपके मन में दिल्ली के उन लोगों के प्रति जरा भी सम्मान है, तो आप किसी को भी आम आदमी पार्टी से CM बना सकते हैं।'

Reported by: Ravindra Singh
Virendra Sachdeva taunt on Arvind Kejriwal
दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल | Image:PTI
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के इस्तीफे (Resignation) की बृहस्पतिवार (28 मार्च) को मांग की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी संवैधानिक संकट का सामना कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति (Delhi Liquor Policy) मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। तिवारी ने कहा, 'दिल्ली संवैधानिक संकट में है। यदि आपके मन में दिल्ली के उन लोगों के प्रति जरा भी सम्मान है, जिन्होंने आपको चुना है, तो आप किसी को भी आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री बना सकते हैं।'

Advertisement

AAP पर दिल्ली BJP चीफ का निशाना

केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 'आप' में अंदरूनी खींचतान चल रही है। उन्होंने एक जांच एजेंसी की हिरासत से सरकार चलाने की संवैधानिक वैधता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'हमें पूरी दुनिया में जेल से सरकार चलाने वाले किसी व्यक्ति का एक उदाहरण दिखाइए। यदि आपमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दे दीजिए।'

Advertisement

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से क्यों लिया इस्तीफाः वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने पूछा कि यदि जेल से काम करना वैध है तो पार्टी ने मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन से इस्तीफा क्यों लिया। ईडी ने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले BJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सांसद महताब

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 16:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo