Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 11:03 IST

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह लापता

Gurucharan Singh missing: मशहूर टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं।

Gurucharan Singh
Gurucharan Singh | Image:Sab TV
Advertisement

Gurucharan Singh missing: टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए 22 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हवाई अड्डे के लिए निकले थे लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम यह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ।’’

ये भी पढ़ें: Tips For Skin Glow: नाभि से है चेहरे की खूबसूरती का नाता, रोजाना ये तेल लगाने से चमक उठेगी स्किन

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 09:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo