Updated May 4th, 2024 at 23:31 IST
व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाता था आरोपी, पुलिसकर्मियों ने बिछाया ऐसा जाल; पूरी कहानी
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हुए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के रूप में होटल के बाहर टोह लेने के लिए भेजा। आरोपी व्यक्ति के दो महिलाओं के साथ कार से आने पर उसे होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास कई महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुल शेख के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के माध्यम से देहव्यापार का गिरोह चला रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जब एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शेख से संपर्क किया तो उसने उन्हें कई महिलाओं की तस्वीरें देने के साथ उनके द्वारा मांग किये गए पैसे की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शुक्रवार रात शेख को फोन किया।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि 8,000 रुपये में सौदा तय होने के बाद शेख ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा। इस जानकारी के आधार पर वहां पहले से ही पुलिस की एक टीम को तैनात कर दिया गया था।
शेख दो महिलाओं के साथ होटल पहुंचा और जब उसने ग्राहक बने पुलिसकर्मी से पैसे लिये तो वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर, बसपा के साथ चुनाव लड़ सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published May 4th, 2024 at 23:31 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।