Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 22:46 IST

27 साल बाद फिर से आमने-सामने होंगी करिश्मा और माधुरी, 'दिल तो पागल है' पर होगा डांस का मुकाबला

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के स्टेज पर 1997 की आइकोनिक फिल्म 'दिल तो पागल है' के म्यूजिकल 'डांस ऑफ एनवी' पर थिरकती नजर आएंगी।

Karishma Madhuri
करिश्मा माधुरी के बीच डांस मुकाबला | Image:IANS
Advertisement

Karishma Kapoor Madhuri Dixit Dance Competition: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और करिश्मा कपूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के स्टेज पर 1997 की आइकोनिक फिल्म 'दिल तो पागल है' के म्यूजिकल 'डांस ऑफ एनवी' पर थिरकती नजर आएंगी।

करिश्मा 'डांस दीवाने' शो के अपकमिंग एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। वह सुनील शेट्टी के साथ कुछ मस्ती करेंगी, बता दें कि दोनों ने 'रक्षक' में साथ में काम किया था, वहीं 'दिल तो पागल है' की को-स्टार माधुरी दीक्षित नेने संग डांस करती दिखेंगी।

Advertisement

चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस फिल्म के फेस-ऑफ डांस को फिर से करती दिखेंगी। इसे 'डांस ऑफ एनवी' कहा जाता है। शो में स्टेज पर दोनों ने अपने डांस से धमाल मचा दिया।

सुनील ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और दोनों की तारीफ करते हुए कहा, ''तब भी आप लोगों के लिए दिल पागल था और आज भी दिल पागल है। हमारे इंडस्ट्री और देश की शानदार डांसिंग स्टार्स।” यह म्यूजिकल यश चोपड़ा की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' से है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Smelly Hair: महंगे शैंपू के बाद भी बालों से आने लगती है बदबू? ये टिप्स मिनटों में दूर करेंगे समस्या

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 22:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo