अपडेटेड 6 May 2024 at 09:43 IST

500-500 की गड्डियां, कमरे में लगा नोटों का अंबार...झारखंड में ED का एक्शन; आलमगीर आलम से है कनेक्शन

ED Raid: ईडी ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घर में काम करने वाले नौकर के घर छापा पड़ा है।

Follow : Google News Icon  
ED Huge amount of cash recovered from minister Alamgir Alam PS Sanjiv Lal house
झारखंड में ईडी ने बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है। | Image: ANI/Facebook

Jharkhand: लोकसभा चुनावों के बीच झारखंड में बहुत बड़ा एक्शन हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी को ED को जांच के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने झारखंड की राजधानी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापा झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घर में काम करने वाले नौकर के घर पड़ा था। जानकारी मिली है कि ईडी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है।

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी कुछ योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन में कथित तौर पर अनियमितताओं की शिकायत हुई। 2019 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के एक मातहत के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले को अपने हाथ में ले लिया। ईडी ने फरवरी 2023 में वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार कर लिया था। 21 फरवरी, 2023 को रांची, जमशेदपुर और झारखंड, बिहार और दिल्ली में छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें पकड़ा था। इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अब बड़ी कार्रवाई की है।

कमरे के भीतर नोटों का अंबार दिखा

रांची में सोमवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है। आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकरी के यहां ईडी की टीम मौजूद है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक कमरे के भीतर नोटों का अंबार दिखा है। 500-500 के नोटों की गड्डियां दिखी हैं। नोटों की गिनती लगातार की जा रही है। दावा है कि आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। फिलहाल 20 करोड़ रुपये तक की गिनती हो चुकी है। ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें: सीएम चंपई सोरेन का बीजेपी के 'घुसपैठियों को संरक्षण देने' वाले बयान पर पलटवार

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 09:27 IST