Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 20:11 IST

MasterChef Australia के जजों ने चखा पानीपुरी का स्वाद, तो खुश हुए अर्जुन कपूर शेयर किया वीडियो

एक्टर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय मूल के कंटेस्टेंट सुमित सहगल 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया' के जजों को पानीपुरी बनाना सिखा रहे हैं।

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर | Image:instagram
Advertisement

MasterChef Australia Judges Tasted Panipuri: एक्टर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय मूल के कंटेस्टेंट सुमित सहगल 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया' के जजों को पानीपुरी बनाना सिखा रहे हैं। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया' प्रोफाइल से एक क्लिप शेयर की।

क्लिप में, सहगल जजों को सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें पहले पूड़ियां तोड़नी हैं, उनको आलू और सूखे मसालों से भरना है और फिर इसमें पुदीना, खजूर और इमली की चटनी डालनी है। इसके बाद उनमें पुदीना और धनिये का पानी भरना होगा।

Advertisement

जजों ने जब इसका स्वाद लिया, तो वह दंग रह गए। अर्जुन ने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे यह पसंद है!! भारतीय स्ट्रीट फूड को इंटरनेशनल लेवल पर क्रेडिट मिलता देखकर खुशी हुई।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन 'सिंघम अगेन' में एक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ भी हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Low Blood Pressure: आपका भी ब्लड प्रेशर रहता है लो? भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 20:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo