Updated July 10th, 2020 at 12:05 IST
विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोलीं तापसी पन्नू, 'इसकी उम्मीद नहीं थी और फिर हम बॉलीवुड....
इसी कड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री तपसी पन्नु ने भी मुठभेड़ पर पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है।
Advertisement
कानपुर केस में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया।
लेकिन दिन बढ़ने के साथ इस एनकाउंटर पर सवाल उठने का सिलसिला भी तेज हो गया। राजनीतिक गलियारों समेत सिनेमा जगत से भी उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर तंज भरे लहजे में सवालों की बौछार की जा रही है।
इसी कड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री तपसी पन्नु ने भी मुठभेड़ पर पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हमें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी और फिर वे कहते हैं कि हमारी बॉलीवुड की कहानियां वास्तविकता से बहुत दूर हैं।
हालांकि कांग्रेस समेत सभी मुख्य विपक्षी दलों ने मुठभेड़ पर सवाल उठाएं हैं और निपष्क्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि अपराधी का अंत हो गया, लेकिन अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या होगा।
Advertisement
Published July 10th, 2020 at 11:43 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।