Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 15:04 IST

मेरे पास अपनी साइकिल भी नहीं है और ना घर है...', PM मोदी ने पलामू में बताया कौन है उनका वारिस?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पलामू में अपने पुराने दिन याद किए और कहा कि क्यों आम जनता को ही वो अपना वारिस मानते हैं!

Reported by: Kiran Rai
pm modi palamu rally
पीएम मोदी पलामू में | Image:@bjp4india
Advertisement

PM Modi Palamu Election Campaign: पीएम मोदी ने जनसभा में विपक्षी गठबंधन पर जबरदस्त हमला बोला।  परिवारवाद, भ्रष्टाचार, 370 को हटाने को लेकर किए गए प्रयासों का जिक्र कर दावा किया कि आज भी वो देश के प्रति अपने दायित्वों को लेकर सजग हैं और  यही कारण है कि उनके नाम पर एक साइकिल तक नहीं है।

पीएम मोदी ने भीड़ देखकर कहा-आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई। पके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है।

Advertisement

मेरे पास साइकिल नहीं, घर नहीं...वारिस आप

उन्होंने आगे कहा- जेएमएम कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपार संपत्ति खड़ी की है...संपत्ति हो, राजनीति हो सब कुछ अपने बच्चों के लिए अर्जि कर रह हैं...उनके लिए काली कमाई छोड़ कर जाएंगे। लेकिन मोदी को किसके लिए छोड़ना है भाई...आगे भी कुछ रखा नहीं है पीछे भी कुछ रखा नहीं है...मेरे वारिस तो आप सभी हैं...आपके बच्चे आपके नाती पोते यही मेरे वारिस हैं...मेरी इच्छी है कि मैं विरालत में मैं आपको आपके बच्चों को विकसित भारत ही देकर जाऊं...ताकि आपको कभी मुसीबत भरी जिंदगी जीने की नौबत ना आए....ताकि आपको वो सब न देख पाएं जो मेरे जैसे परिवार ने देखा था...मैं उन स्थितियों से मुक्ति दिलाना चाहता हूं।

Advertisement

 

मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

Advertisement

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी- पीएम मोदी

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'TMC लेफ्ट और कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं', वर्धमान में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 15:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo