Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 16:01 IST

भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को अगले पांच वर्षों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा: मोदी

भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को अगले पांच वर्षों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

PM Modi at Jharkhand Rally
पीएम मोदी | Image:X
Advertisement

PM Modi Election Rally:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने भ्रष्ट ताकतों को बेनकाब कर दिया है और भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को अगले पांच साल में कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल के नेता भ्रष्टाचारियों के समर्थन में रैलियां निकालते हैं।

Advertisement

उन्होंने लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव के पक्ष में गुमला के सिसई में एक चुनावी रैली में कहा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। मोदी इस बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों को अगले पांच वर्षों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।" प्रधानमंत्री ने कहा, "भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे 'इंडिया' गठबंधन के नेता दिल्ली और रांची समेत कई जगहों पर रैलियां करते हैं और भ्रष्ट लोगों के समर्थन में आवाज उठाते हैं, जिससे उनके असली चरित्र का पता चलता है।"

मोदी ने आदिवासी जिलों के पिछड़ेपन के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि 2004 से 2014 तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल के दौरान गोदामों में अनाज सड़ गया जबकि आदिवासी बच्चों की भूख से मौत हुई।

Advertisement

उन्होंने कहा, “धरती की कोई भी ताकत गरीबों को मुफ्त राशन वितरण को नहीं रोक सकती, यह मोदी की गारंटी है।” मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने सुनिश्चित किया कि गरीबों की इंटरनेट तक पहुंच हो जो कांग्रेस शासन के दौरान केवल अमीर लोगों के लिए थी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि उसने ''पार्टी के वोट बैंक को बचाए रखने के लिए'' माओवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 16:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo