Updated May 4th, 2024 at 16:18 IST
लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने थाम लिया BJP का दामन
कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने अब नया ठिकाना तलाश कर लिया है। अरविंदर सिंह लवली अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
Advertisement
Arvinder Singh Lovely Join BJP: लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने अब नया ठिकाना तलाश कर लिया है। अरविंदर सिंह लवली अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीजेपी नेता विनोद तावड़े और राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की।
अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ कांग्रेस के 4 और नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की है। इन नेताओं में राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, नसीब सिंह और अमित मलिक शामिल हैं। बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने कहाकि पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर ये लोग शामिल हो रहे हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने टिकट लौटाया
Advertisement
लवली ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे बड़े आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में लवली ने कहा था कि वो पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का खुलकर विरोध किया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा- 'दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।'
Advertisement
लवली ने खड़गे को लिखे अपने पत्र में कुछ नेताओं पर भी आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से लिए गए सभी सर्वसम्मत फैसलों को एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने एकतरफा वीटो कर दिया है। लवली ने लिखा- ‘डीपीसीसी अध्यक्ष के रूप में मेरी नियुक्ति के बाद से एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने मुझे डीपीसीसी में कोई वरिष्ठ नियुक्ति करने की अनुमति नहीं दी है। डीपीसीसी के मीडिया प्रमुख के रूप में एक अनुभवी नेता की नियुक्ति के मेरे अनुरोध को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया। आजतक, एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने डीपीसीसी को शहर के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की अनुमति नहीं दी है। नतीजा ये हुआ कि दिल्ली के 150 से ज्यादा ब्लॉकों में फिलहाल कोई ब्लॉक अध्यक्ष नहीं है।’
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने जारी कर दिया फरमान, ‘उन्हें देश की धरती पर रहने का हक नहीं’
Advertisement
Published May 4th, 2024 at 16:10 IST
Advertisement
न्यूज़रूम से लेटेस्ट
सबसे ज्यादा देखा गया
Advertisement
टॉप 5 न्यूज़
दिल्ली शराब घोटाले में अब AAP भी बनी आरोपी
देश13 घंटे पहलेे
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।