Updated May 25th, 2023 at 13:43 IST
Satya Prem Ki katha का वीडियो हुआ लीक, लुंगी में डांस करते दिखे कार्तिक आर्यन
कार्तिक कियारा स्टारर सत्यप्रेम की कथा फिल्म का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये Leaked Video है।
Advertisement
Satyaprem Ki Katha Video: कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के सेट का शॉर्ट वीडियो लीक हुआ है। इससे पहले भी एक क्लिप लीक हुई थी जिसमें कपल शादी के मंडप में फेरे लेते दिखा था। अब जो क्लिप लीक हुआ है उसमें कार्तिक लुंगी में डांस करते दिख रहे हैं।
8 सेकंड के फुटेज में मंदिर का सेट देखा जा सकता है। जिसमें डांसर्स डांस मूव करते देखे जा सकते हैं। फिल्म की क्रू भी शूट करते दिख रही है। इस फुटेज में कार्तिक ने ग्रीन कलर की शर्ट के साथ व्हाइट लुंगी पहन रखी है और गले में गमछा लटका रखा है। आंखों में गॉगल्स भी पहन रखा है।
इससे पहले भी लीक हुई थी शादी की क्लिप
सत्यप्रेम की कथा का ये पहला वीडियो नहीं है जो लीक हुआ है बल्कि इससे पहले भी सेट से एक क्लिप लीक हुई थी जिसमें कपल शादी के मंडप में फेरे लेते दिखता है। चेहरे का भाव बता रहा था कि इसमें दोनों ही शादी के बंधन में बंधने से खुश नहीं हैं।
दोनों ने ऑफव्हाइट कलर का वेडिंग आउटफिट पहन रखा है। तार्तिक शेरवानी तो कियारा लहंगे में दिखी थीं। इसमें कार्तिक के चेहरे पर मायूसी छाई थी तो कियारा काफी दुखी लग रही थीं।
टीजर देख बढ़ी उम्मीदें
सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem ki Katha Video) का टीजर हाल ही में फैन्स के लिए रिलीज किया गया। जिसे पसंद किया गया। इस टीजर में कपल अलग अलग लोकेशन्स में चिल आउट करते दिखा था। इसमें ही खूबसूरत महल में कार्तिक कियारा की शादी भी दिखाई गई। फिल्म के टीजर में कार्ति-कियारा (Kartik Kiara New Movie) की आंखें आंसूओं से भरी भी दिखीं। फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी।
पढ़ें- Satyaprem Ki Katha Teaser OUT: कार्तिक कियारा की म्यूजिकल लव स्टोरी में दिखी खास केमिस्ट्री
Advertisement
Published May 25th, 2023 at 13:43 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।