Advertisement

Updated April 26th, 2019 at 16:35 IST

बीजेपी में शामिल हुए मशहूर गायक दलेर मेहंदी

 मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को यहां दिल्ली कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement


नयी दिल्ली-  मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को यहां दिल्ली कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्ष वर्धन तथा पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल।


कुछ ही दिन पहले सन्नी देओल ने भाजपा का दामन थामा  और पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर सीट से टिकट भी दे दिया वहीं आज पंजाबी गायक दलेर मेंहदी भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और हंसराज हंस की मौजूदगी में दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल हुए।

बता दें कि इससे पहले सूफी गायक हंसराज हंस को  भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से मैदान में उतारा है। दलेर मेंहदी के समधी हैं हंसराज हंस। गौरतलब है कि 2017 में हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस की शादी दलेर मेंहदी की बेटी अवजीत कौर से हुई थी। दलेर मेंहदी के भाजपा में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि पंजाब की किसी सीट से पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है, जिसको लेकर पार्टी विचार कर रही है।

दलेर मेंहदी के परिवार में सात पीढ़ियों से गाने का ट्रेंड चला आ रहा है।  बता दें दलेर का जन्म 18 अगस्त 1967 में बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उनका बचपन पटना की गलियों में गुजरा है। पटना सिटी स्थित संगीत सदन और मुकुट संगीत स्कूल से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बदा उन्होंने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया। 


दलेर मेंहदी को जानने वाले बताते हैं कि उनका नाम बड़े दिलचस्प तरीके से रखा गया था। उनके माता - पिता ने उनका नाम कुख्यात डाकू के नाम पर रखा। माता -पिता ने कुख्यात डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रेरित होकर नामकरण किया । 

Advertisement

Published April 26th, 2019 at 16:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo