Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 12:28 IST

Punjab: AAP ने चार और उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, मौजूदा 3 विधायकों पर खेला दांव

Aam Aadmi Party ने फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह कलसी और लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से अशोक पाराशर पप्पी को मैदान में उतारा है।

Reported by: Digital Desk
Punjab
पंजाब सीएम भगवंत मान | Image:PTI
Advertisement

Punjab AAP List: आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को पंजाब में चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू को जालंधर (सुरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। AAP ने टीनू के अलावा पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है, जिसमें फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह कलसी और लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से अशोक पाराशर पप्पी को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।

संदीप पाठक ने कहा कि मुक्तसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बराड़, बटाला से विधायक कलसी और लुधियाना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पप्पी को लोकसभा का टिकट दिया गया है। टीनू शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर हाल ही में आप में शामिल हुए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर दिन 100 करोड़! देश में पकड़ा गया इतना पैसा, टूटा 75 साल का रिकॉर्ड

Advertisement

पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है AAP

आम आदमी पार्टी ने इस घोषणा के साथ ही पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ ('इंडिया') का घटक दल होने के बावजूद 'आप' पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।

Advertisement

(PTI-भाषा इनपुट)

 

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 12:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo