Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 11:27 IST

Election 2024: हर दिन लगभग 100 करोड़ रुपये... देश में पकड़ा गया इतना पैसा, टूटा 75 साल का रिकॉर्ड

कुल जब्ती में 395.39 करोड़ रुपये का कैश शामिल है। उसके अलावा 35,829,924.75 लीटर शराब जब्त हुई है, जिसकी कीमत करीब 489.31 करोड़ रुपये है।

Reported by: Dalchand Kumar
eci cracks down on money power
चुनाव आयोग ने देशभर में बड़ी जब्ती की जानकारी दी। | Image:eci/file
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग की सख्ती बड़े स्तर पर देख रही है। आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत इस बार चुनाव आयोग कोई भी 'कोताही बर्दाश्त' नहीं वाली नीति पर काम कर रहा है। आयोग उन लोगों के खिलाफ भी जबरदस्त एक्शन ले रहा है, जो कहीं ना कहीं धन-बल के जरिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशों में लगे हैं। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने देश में एक बड़े स्तर पर नगदी के साथ-साथ सोना-चांदी, ड्रग्स और शराब जैसे चीजों को जब्त किया है।

निर्वाचन आयोग की टीमें देशभर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान चल रही हैं। एक आंकड़ा सामने आया है कि लोकसभा चुनाव से पहले 1 मार्च से 13 अप्रैल तक चेकिंग के दौरान देशभर में साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए गए हैं। आयोग का कहना है कि वो लोकसभा चुनावों के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक जब्ती की राह पर है।

Advertisement

हर दिन औसतन 100 करोड़ रुपये जब्त

ECI के मुताबिक, 1 मार्च से हर दिन औसतन 100 करोड़ रुपये जब्त किए गए। मतदान शुरू होने से पहले ही 4650 करोड़ रुपये जब्त हुए। चुनावों की आधिकारिक घोषणा से पहले जनवरी और फरवरी महीनों में देश भर में नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती वस्तुओं और मुफ्त उपहारों के रूप में कुल 7502 करोड़ रुपये की जब्ती दर्ज की गई। इससे अब तक कुल 12000 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हो गई है। बताया जाता है कि 75 साल के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 3475 करोड़ सीज हुए थे।

Advertisement
Source: ECI

यह भी पढ़ें: बीजेपी बनाम कांग्रेस: 3 करोड़ लखपति दीदी तो 30 लाख सरकारी नौकरी, रिजल्ट से पहले मेनिफेस्टो में कौन किस पर भारी

जब्ती में 395.39 करोड़ रुपये का कैश शामिल

कुल जब्ती में 395.39 करोड़ रुपये का कैश शामिल है। उसके अलावा 35,829,924.75 लीटर शराब जब्त हुई है, जिसकी कीमत करीब 489.31 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा 2068.85 करोड़ रुपये की कीमत का ड्रग्स पकड़ा गया है। 1141.49 करोड़ रुपये के गिफ्ट और अन्य चीजों की जब्ती हुई है।

Source: ECI

किस राज्य में कितनी जब्ती

चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में सबसे ज्यादा 778 करोड़ रुपये से अधिक की कुल जब्ती हुई है। इसके बाद गुजरात में 605 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी और अन्य सामान जब्त हुआ है। तमिलनाडु में 460 करोड़, महाराष्ट्र में 431 करोड़ और पंजाब में 311 करोड़ रुपये की नगदी और अन्य सामान जब्त किया गया है। (Source: ECI)

राज्य

नकद (करोड़ में)

शराब की मात्रा (लीटर)

शराब (कीमत- करोड़ में)

ड्रग्स (कीमत- करोड़ में)

कीमती चीजें (कीमत-करोड़ में)

गिफ्ट/अन्य चीजें (कीमत- करोड़ में)

कुल जब्ती (करोड़ में)

अंडमान और निकोबार द्वीप

0.228395

3129.11

0.074466

2.0127

0

0

2.315561

आंध्र प्रदेश

32.154953

1022756.48

19.719835

4.06354

57.142759

12.893365

125.974452

अरूणाचल प्रदेश

6.462689

157056.59

2.879911

0.818236

2.637889

0.729598

13.528323

असम

3.178099

1594842.47

19.270229

48.769237

44.224689

25.679536

141.12179

बिहार

6.777024

845758.18

31.572946

37.594363

19.76132

60.062872

155.768525

चंडीगढ़

0.969095

29027.47

0.915773

2.075155

0.526972

0

4.486995

छत्‍तीसगढ़

11.981831

55690.73

1.397887

17.180936

2.582436

26.329105

59.472195

दमन दीव, दादरा-नगर हवेली

0.394985

8351.26

0.214949

0

0

0

0.609934

गोवा

15.645276

101446.04

2.330754

3.23687

3.788594

1.185735

26.187229

गुजरात

6.556542

760062.82

21.946871

485.994622

36.487962

54.34952

605.335517

हरियाणा

3.846774

191840.41

5.652738

5.492578

1.732576

1.186596

17.911262

हिमाचल प्रदेश

0.223576

355123.8

5.248807

2.254348

0.0335

0.154715

7.914946

जम्‍मू और कश्‍मीर

1.246689

23964.59

0.630064

2.352922

0.00258

0.055915

4.28817

झारखंड

4.228235

158054.6

3.413101

35.112333

0.398036

8.684125

51.83583

कर्नाटक

35.538007

13052708.14

124.338067

18.756628

41.936886

60.863256

281.432844

केरल

10.930161

49212.31

2.005387

14.286125

21.089651

5.046859

53.358183

लद्दाख

0

18.83

0.001158

0

0

0

0.001158

लक्षद्वीप

0

35.55

0.01812

0.0556

0

0

0.07372

मध्‍य प्रदेश

13.3794

1633114.94

25.778894

25.890667

8.741382

38.488697

112.27904

महाराष्‍ट्र

40.056058

3556027.76

28.465621

213.564329

69.383718

79.878046

431.347772

मणिपुर

0.000353

36489.36

0.406743

31.116799

3.852374

8.933717

44.309986

मेघालय

0.504893

42655.42

0.669596

26.855881

0

7.359545

35.389915

मिजोरम

0.111953

105488

3.778958

37.156353

0

5.854595

46.901859

नागालैंड

0

26537.76

0.261741

2.99733

0

4.93148

8.190551

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली

11.286267

67046.55

1.425085

189.942428

32.237025

1.17889

236.069695

ओडिशा

1.475063

1324111.29

16.214115

39.015579

6.46

43.968239

107.132996

पुदुचेरी

0

818.56

0.01739

0

0

0

0.01739

पंजाब

5.13344

2206988.94

14.404188

280.815805

10.526205

0.965268

311.844906

राजस्‍थान

35.85616

3798601.52

40.78579

119.379937

49.217696

533.286927

778.52651

सिक्किम

0.3015

6145.3

0.119579

0.014158

0

0.0015

0.436737

तमिलनाडु

53.58868

590297.33

4.434235

293.025364

78.757538

31.043611

460.849428

तेलंगाना

49.181826

685838.52

19.212588

22.713965

12.389365

18.351969

121.849713

त्रिपुरा

0.483004

136617.51

2.192153

16.872642

0.632687

3.309315

23.489801

उत्‍तर प्रदेश

24.316315

1059181.84

35.33572

53.980271

20.656123

11.480312

145.768741

उत्‍तराखंड

6.156029

67488.22

3.009381

9.866622

3.29386

0.215358

22.54125

पश्चिम बंगाल

13.200279

2077396.55

51.173399

25.588302

33.612033

96.030514

219.604527

कुल

395.393551

35829924.75

489.316239

2068.852625

562.105856

1142.49918

4658.167451

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 11:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo