Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 16:49 IST

Lok Sabha Election: PM मोदी की एक और गारंटी- आपका आरक्षण कांग्रेस-सपा को छीनने नहीं दूंगा

प्रधानमंत्री ने यूपी की जनता को गारंटी देते हुए कहा कि आपके हक को कोई छीन न ले, इसलिए मुझे 400 सीट की जरूरत है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
PM Modi
PM Modi | Image:R Bharat
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने यूपी की जनता को गारंटी देते हुए कहा कि आपके हक को कोई छीन न ले, इसलिए मुझे 400 सीट की जरूरत है। मैं यूपी के ओबीसी समाज को गारंटी दे रहा हूं कि मैं आपके आरक्षण का अधिकार सपा और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा। ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस और सपा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती है। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीनने की बात कर रही कांग्रेस- पीएम मोदी

Advertisement

कांग्रेस हमारी माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीनने की बात कर रही है। इनके इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं, वो एक्स-रे मशीन लगाकर जांच कराएंगे। इसलिए कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है।

कांग्रेस का इरादा आपकी संपत्ति छीनने का- पीएम मोदी

Advertisement

कांग्रेस का इरादा आपकी संपत्ति छीनने का है। उन्होंने घोषणा की है कि आपकी मृत्यु के बाद आपकी सारी संपत्ति आपकी संतानों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार आपकी सारी संपत्ति जब्त कर लेगी और आधी संपत्ति ही आपकी संतानों को मिलेगी। कांग्रेस का इरादा है कि OBC का आरक्षण छीन कर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा।  कांग्रेस पार्टी के इन इरादों पर सपा के शहजादे ने भी चुप्पी साध रखी है, यानी उनका कांग्रेस के इस इरादे पर पूरा-पूरा समर्थन है।

सपा पर पीएम मोदी का हमला

Advertisement

यूपी में सपा के ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते हैं, ऐसे सपा के परिवारवादी, वो भी श्रीकृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।  सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

सपा-कांग्रेस वाले पहले आए दिन कहते थे कि भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, वो हमारा मजाक उड़ाते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे और गालियां देते थे।  लेकिन आपके आशीर्वाद से हमने मंदिर भी बनवाया, प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। हमने उन्हें निमंत्रण भी दिया, लेकिन उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: दो CM देने वाले राजनांदगांव सीट पर रहा राज परिवार का प्रभाव, जानिए अबतक का इतिहास

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 16:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo