Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 10:00 IST

'खोखले बर्तन और खोखली चीजें ज्यादा शोर...', BJP पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, जानिए क्या है वजह

बीजेपी ने दावा किया है कि रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल करते हुए गलत जानकारी दी है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। अब इसे लेकर रोहिणी ने पलटवार किया है।

Reported by: Rupam Kumari
Rohini Acharya
Rohini Acharya | Image:Facebook
Advertisement

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट से मैदान में उतरी हैं, जो कभी उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सीट हुआ करती थी। लालू यादव कई बार सारण सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। यह पहली बार है जब रोहिणी चुनावी मैदान में है। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मगर वोटिंग से पहले उनकी मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, बीजेपी ने चुनाव आयोग उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि रोहिणी ने अपने नामांकन पत्र में गलत जानकारी दी है। बीजेपी के इस आरोप के बाद सियासी पारा गर्मा गया है।

बीजेपी ने दावा किया है कि सारण से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल करते हुए गलत जानकारी दी है। पार्टी ने उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी अपील चुनाव आयोग से की है। बीजेपी ने दावा किया है कि रोहिणी ने शपथ पत्र में अपना पता, आयकर की गलत जानकारी, कैश इन हैंड के साथ-साथ आय के अनुसार मुंबई में महंगे फ्लैट तक के बारे में सही तथ्य नहीं दिए गए हैं। ऐसे में उनका नामांकन पद रद्द करने की अपील बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है। BJP के इन आरोपों पर रोहिणी ने ट्वीट कर पलटवार किया है।

Advertisement

रोहिणी ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना 

रोहिणी ने ट्वीट कर BJP पर निशाना साधा और लिखा, पराजित होने की प्रबल संभावना से ग्रसित लोग ही झूठे - भ्रामक प्रचार - प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छिपाते हैं। गलत नहीं कहा - माना और जाना गया है कि खोखले बर्तन, खोखली चीजें, खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं।

Advertisement

लड़ना है तो सामने से लड़ो 
कब तक लड़ोगे डरे - छिपे

 राजीव प्रताप रूडी से टक्कर

सारण में रोहिणी आचार्य अपने सामने टक्कर में किसी को नहीं गिन रही हैं। बीते दिनोंं जनसभा में रोहिणी ने कहा था, 'जनता के बीच घूमिए तो पता चलेगा कोई टक्कर में नहीं है।' सारण में उम्मीदवार बनाए जाने से पहले ही रोहिणी आचार्य ने जनता के बीच पहुंचना शुरू कर दिया था। वो कहते आई हैं कि मेरी किसी से लड़ाई नहीं है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी सारण सीट से लालू की पत्नी राबड़ी देवी और समधी चंद्रिका राय के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने दोनों को ही चुनाव में हराया था। राजीव प्रताप रूडी ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में इस सीट से चुनाव लड़ा और दोनों चुनाव जीते थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उज्ज्वल निकम को टिकट देन पर सुप्रिया श्रीनेत ने BJP पर उठाया सवाल
 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 10:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo