Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 17:06 IST

विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भरा नामांकन, कहा- कंगना रनौत कर रही मनोरंजन की राजनीति

विक्रमादित्य सिंह परोक्ष रूप से कंगना रनौत पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, 'हम विकास की राजनीति कर रहे हैं, वह मनोरंजन की राजनीति कर रही हैं।'

Vikramaditya Singh filed nomination
विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भरा नामांकन | Image:Facebook
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह ने इस मौके पर परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, ‘‘हम विकास की राजनीति कर रहे हैं, वह (रनौत) मनोरंजन की राजनीति कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जून को ‘‘बॉक्स ऑफिस’’ पर असफल हो जायेगी। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

Advertisement

‘कंगना मंच से दे रही गाली' 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘‘कंगना मंच से कांग्रेस नेताओं को गाली दे रही हैं लेकिन पिछले 20-25 दिन में उन्होंने एक बार भी निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना दृष्टिकोण नहीं बताया है।” उन्होंने कहा, ‘‘कंगना ने अपना अभियान 20-25 दिन पहले शुरू किया था और सुबह से शाम तक उन्होंने हमारे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन इस संसदीय क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण पर एक भी शब्द नहीं बोला।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि उन्हें (कंगना को) लोगों को बताना चाहिए कि वह क्या करना चाहती हैं। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि मंडी को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा, जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण रोहतांग सुरंग की तरह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चंबा का दूरस्थ पांगी क्षेत्र भी सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) वीरभद्र के बेटे सिंह ने कहा,‘‘ मंडी के लोगों के साथ मेरा लंबा और गहरा रिश्ता है, इसे आगे बढ़ाऊंगा।’’ मंडी लोकसभा सीट पर सिंह का मुकाबला अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से है।

केंद्र से राज्य को दिलवाए 3,500 करोड़ रुपये  

सिंह ने कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पार्टी ने मंडी में आईआईटी, नेरचौक में एक मेडिकल कॉलेज खोला है और कीरथपुर-नेरचौक फोर लेन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले साल की सबसे भीषण मानसून आपदा के दौरान मंडी के लोगों के साथ खड़े थे और आगे भी रहेंगे और मैंने केंद्र से राज्य के लिए 3,500 करोड़ रुपये दिलवाए हैं।’’

उन्होंने मंडी के लोगों को आश्वासन दिया कि विकास एजेंडे के अलावा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), राजस्व घाटा अनुदान और पुरानी पेंशन योजना से संबंधित लंबे समय से लंबित मामलों को भी पार्टी की जीत के बाद केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जायेगा। सिंह ने दावा किया, ‘‘देश में हवा के रुख में बदलाव दिख रहा है और लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों के बाद दक्षिण में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है और उत्तर में वह आधी रह गई है।’’

Advertisement

'ईमानदारी और भ्रष्टाचार का चुनाव' 

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार अगले साढ़े तीन साल तक अपना विकास और कल्याण एजेंडा जारी रखेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी उपचुनाव में सभी छह विधानसभा सीट भी जीतेगी। सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र का बड़े पैमाने पर दौरा किया है और लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों और मानसून आपदा के दौरान किए गए प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव ईमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच है और इसमें भाजपा की खरीद-फरोख्त के मुद्दे को जनता के सामने रखा जाएगा, साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली और महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने जैसे राज्य सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य भी जनता के सामने रखे जाएंगे।’’ सुक्खू ने कहा, ‘‘विक्रमादित्य सिंह दो लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे।’’

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल की जमानत पर फंसेगा पेंच? ED ने SC में डाला हलफनामा- 'चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं'

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 9th, 2024 at 17:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo