Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 18:49 IST

आतंकी कसाब को दिलाई फांसी, कई हाई प्रोफाइल केस में पैरवी; जानें कौन हैं BJP प्रत्याशी उज्ज्वल निकम?

बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम का मुकाबला मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा।

Reported by: Deepak Gupta
Former 26/11 Prosecutor Ujjwal Nikam Makes Political Debut, BJP Picks Him for Mumbai North Central in Lok Sabha Race
Former 26/11 Prosecutor Ujjwal Nikam Makes Political Debut, BJP Picks Him for Mumbai North Central in Lok Sabha Race | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 15वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में देश के मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें मौजूदा सांसद पूनम महाजन की जगह चुनाव मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम का मुकाबला मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा।

Advertisement

कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम?

उज्ज्वल निकम की बात करें तो उनका नाम देश के बड़े वकीलों में शुमार किया जाता है। पेशे से वकील पद्मश्री से सम्मानित उज्ज्वल निकम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने वकालत का शानदार करियर में उन्होंने देश के कई हाई प्रोफाइल केस में बतौर सरकारी वकील के रुप में अपनी दलीलें पेश की हैं। उनके बेहतरीन करियर के लिए उन्हें साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Advertisement

कई हाई प्रोफाइल केस में की पैरवी

उज्ज्वल निकम ने मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों के दोषी अजमल आमिर कसाब को फांसी दिलवाने का मामला हो या मुंबई बम धमाकों का, गुलशन कुमार की हत्या का केस हो बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की हत्या का केस इन सभी हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी वकील के तौर पर उज्ज्वल निकम ने पैरवी की है। इसके अलावा वो मुंबई गैंग रेप केस में स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर थे।

Advertisement

उम्मीदवारी पर क्या बोले उज्ज्वल निकम?

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उज्ज्वल निकम ने कहा कि मैं राजनीति में नया हूं। मैं हमेशा गुनहगारों के खिलाफ लड़ता रहूा हूं। कानून और देश के लिए हमेशा काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।  
कई सालों तक आपने मुझे हमेशा मुलजिमों के खिलाफ कोर्ट में लड़ते देखा है, आज मेरे कंधे पर नई जिम्मेदारी आई है, जिसके लिए पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का बहुत शुक्रगुजार हूं।

Advertisement

राजनीति मेरे लिए नई है- उज्ज्वल निकम

मुझे पता है राजनीति मेरे लिए नई है, लेकिन आपके माध्यम से सभी को बताना चाहता हूं, मेरी कोशिश हमेशा ये रहेगी, हमारा देश का संविधान, देश का कानून और देश की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। इन प्राथमिकताओं के लिए संसद में इसके लिए क्या सवाल उठा सकते हैं, ये जरूर करूंगा। मैंने मुंबई में कई ऐसे संगीन मामले चलाएं, जिससे राष्ट्रहित के तार जुड़े थे, मैंने अनुभव किया कानून श्रेष्ठ और बलवान होना चाहिए, आम आदमी पर कोई इल्जाम ना आए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मुंबई उत्तर मध्य से पूनम महाजन की जगह उज्ज्वल निकम को टिकट

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 18:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo